जालंधर में लाडोवाली रोड पर शख्स को रौंदती चली गई कार

Punjab media news : शहर की लाडोवाली रोड पर एक दिल दहला देने वाले हादसा सामने आया है, जहां सड़क पर सीवरेज की सफाई कर रहे एक नगर निगम कर्मचारी को तेज रफ्तार XUV-700 गाड़ी ने कुचल दिया। पूरी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कार चालक ने बिना देखे सफाई कर्मचारी पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने तत्काल घायल को उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद सफाई कर्मचारियों में भारी गुस्सा देखने को मिला। उनका आरोप है कि नगर निगम कमिश्नर और मेयर विनीत धीर में से कोई भी अब तक अस्पताल में पीड़ित का हालचाल पूछने नहीं पहुंचा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर घायल कर्मी की हालत बिगड़ती है या कोई अनहोनी होती है, तो वे नगर निगम का सारा कामकाज ठप कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अब होनहार और मेधावी बच्चों की अंतर्राष्ट्रीय पढ़ाई के लिए आर्थिक तंगी नहीं बनेगी रुकावट

पंजाब में फर्जी बैंक खाते खोले जाने का खुलासा