जालंधर सिविल अस्पताल में हुई 3 मौ/तों के मामले में रिपोर्ट तैयार

Punjab-Media-News
Punjab-Media-News

Punjab media news महानगर के सिविल अस्पताल में गत 2 दिन पहले ऑक्सीजन न मिलने के कारण 3 मरीजों की मौत हो गई थी, जिसके बाद मृतकों के पारिवारिक सदस्यों ने सिविल अस्पताल में काफी हंगामा किया था तथा आनन-फानन में सिविल अस्पताल अधिकारी द्वारा 9 मैंबरी कमेटी का गठन किया गया था। इसके बाद सेहत मंत्री डॉ. बलवीर सिंह तुरंत देर रात सिविल अस्पताल पहुंचे थे। इसके बाद मंत्री डा. बलवीर ने 9 मैंबरी कमेटी को खत्म कर दिया था तथा चंडीगढ़ से आई टीम को जांच का जिम्मा सौंपा था। अब सेहत मंत्री द्वारा की जांच की समय सीमा खत्म हो गई और जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ से पंजाब हैल्थ सिस्टम कार्पोशन के डायरेक्टर डा. अनिल गोयल तथा डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सुभाष जालंधर सिविल अस्पताल में पहुंचे और डाक्टरों व स्टाफ के बयान लिए थे। सूत्रों की माने तो इस मामले में बुरी तरह से हैल्थ विभाग की किरकिरी होने के चलते इस मामले में बडे अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार हो रही है और किसी भी समय सिविल अस्पताल के बडे अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में बसों की हड़ताल को लेकर आई नई Update

ट्रैवल एजेंट के घर अंधाधुंध फायरिंग