Punjab media news : सदर फरीदकोट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कई तेजधार हथियार भी बरामद किए हैं। इस संबंध में सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सहायक थाना प्रभारी राज सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान जब पुलिस पार्टी गांव राजोवाला से आगे डेरा राधा स्वामी सत्संग घर के सामने हरदयालेआणा जाने वाली सड़क पर पहुंची, तो एक मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ व्यक्ति, जो पहले भी लूटपाट की घटनाओं में शामिल रहे हैं, फरीदकोट-फिरोजपुर रोड से हरदयालेआणा जाने वाली सड़क के पास सुनसान स्थान पर हथियारों के साथ इकट्ठा होकर लूट की योजना बना रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल छापेमारी की और लखवीर सिंह उर्फ गग्गू, रणजीत सिंह उर्फ गोखी, जसवीर सिंह उर्फ जस्सा निवासी गांव भागथला कलां, आकाशदीप सिंह उर्फ दीप निवासी गांव भागथला खुर्द तथा चरणदास उर्फ मोनू निवासी गांव मचाकी कलां को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक लोहे का कापा, एक लोहे का खंडा, 2 गंडासियां तथा आधी गियर (गरारी) लगी एक लोहे की पाइप बरामद की गई। पुलिस ने सभी हथियार जब्त कर लिए हैं और 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि उनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा सके।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings