Punjab media news : थाना सदर गुरदासपुर की पुलिस ने गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान एक युवक को नाजायज शराब समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30,000 एमएल नाजायज शराब और बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, उक्त मोटरसाइकिल चोरी की है।
जांच अधिकारी एएसआई मनजीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ सुआ पुली राजपुरा में गश्त के दौरान मनप्रीत मसीह उर्फ मिट्टी पुत्र बीरा मसीह निवासी कोट मोहन लाल, थाना सदर गुरदासपुर को बिना नंबर की मोटरसाइकिल समेत काबू किया। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल के पीछे रखे प्लास्टिक के कैन की तलाशी लेने पर उसमें से 30,000 एमएल नाजायज शराब बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल के दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल कुछ दिन पहले गुरदासपुर से चोरी की थी। पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings