आपका राशिफल- 17 फरवरी, 2025

Your horoscope – February 17, 2025

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

Punjab media news : मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी ज़रुरतमंद की मदद अवश्य करें। कारोबार में साथ काम कर रहे लोगों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। बच्चों के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। कमर दर्द कर सकती है, ध्यान रखें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। ऑफिस में किसी से भी बहस करने से बचें। विद्यार्थी अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर सजग रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को फायदा होने के योग हैं। आज सिर दर्द परेशान कर सकता है।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। किसी विशेष काम के लिए की गई मेहनत सफल होगी। वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा हो सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ता आ सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी खास के साथ बाहर घूमने जा सकते है। संतान खेल कूद वाली खेलों में भाग ले सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को बहुत सावधानी से काम करने की आवश्यकता है। सेहत सही रहेगी।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने की ज़रूरत है। परिवार का कोई सदस्य आपसे नाराज़ हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन से जुड़े लोग आज अपने दिल की बात कह सकते है। ससुराल पक्ष से कोई गुड न्यूज़  मिल सकती है। कारोबार बढ़ाने की  योजना पर काम कर सकते हैं। गला खराब हो सकता है, ठंडी चीज़ों से परहेज़ करें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। खर्च बड़ सकते है, सोच समझ कर पैसे खर्च करें। पुराने दोस्तों से मिलने जा सकते है। परिवार का साथ समय व्यतीत करेंगे। प्रेमा के साथ डिनर पर जा सकते है। सेहत भी सामान्य रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को ओर मेहनत करने की ज़रूरत है। घर के बड़ों की बात ज़रूर मानें, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकते है। सिंगल लोगों के जीवन में कोई खास दस्तक दे सकता है। सेहत सही रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। भाई-बहन से चल रहा झगड़ा खत्म हो जाएगा। किसी करीबी की कहीं कोई बात मन को ठेस पहुंचा सकती है। कामकाज के सिलसिले में माता पिता से सलाह अवश्य लें। सेहत सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। किसी ख़ास से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पति-पत्नी के जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पाठ पूजा में मन लगेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके ठीक रहने वाला है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई समस्या चल रही है, तो वह दूर हो जाएगी। परिवार में गलतफहमियां पैदा हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। कारोबार में किसी दोस्त की सहायता लेने से फायदा हो सकता है। डायबिटिक लोग लापरवाही ना करे।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

फर्नीचर वाला बना रहा बहु मंजिला अवैध बिल्डिंग सरकार को लगा रहा लाखों का चुना

पंजाब के इन शहरों में दौड़ेंगी ई-बसें