पंजाब-हरियाणा में धुंध का Yellow Alert

Punjab media news :हिमाचल के ऊपरी पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण शीतलहर और घनी धुंध ने अचानक जोर पकड़ लिया है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने पंजाब-हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में धुंध को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। घनी धुंध के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वहीं धुंध की वजह से रेल और सड़क यातायात पर भी असर पड़ना शुरू हो गया है।

दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में 20 और 21 दिसंबर को मध्यम और ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पंजाब-हरियाणा के कई इलाकों में दृश्यता करीब 30 मीटर तक सिमट गई है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्गों पर कई स्थानों पर दृश्यता 30 मीटर से भी कम रिकॉर्ड की गई है। तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और होशियारपुर में 7.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर में हेरोइन के सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के हाथ लगी सफलता