व्हाट्सऐप लेकर आया धमाकेदार फीचर

व्हाट्सऐप लेकर आया धमाकेदार फीचर
Lall 's orthocare centre

punjab media news : इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स ला रहा है। इसी कड़ी में कंपनी ने अब एक दिलचस्प “वेव इमोजी” (Wave Emoji) फीचर की शुरुआत की है। यह नया फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो किसी नए कॉन्टैक्ट से चैट शुरू करने में हिचकिचाते हैं।

क्या है ‘वेव इमोजी’ फीचर?

‘वेव इमोजी’ एक हाथ हिलाते हुए इमोजी है जिसे यूजर किसी को “हेलो” या “हाय” कहने के लिए भेज सकते हैं। यह फीचर विशेष रूप से तब दिखाई देगा जब आप किसी ऐसे व्यक्ति की चैट ओपन करेंगे जिससे आपने पहले कभी बातचीत नहीं की हो। इस इमोजी के जरिए यूजर्स बिना कोई लंबा मैसेज टाइप किए आसानी से बातचीत की शुरुआत कर सकेंगे जिससे नया संपर्क शुरू करना ज़्यादा सहज हो जाएगा।

यह इमोजी कहां दिखेगा?

➤ यह फीचर केवल वन-ऑन-वन पर्सनल चैट में दिखाई देगा।

➤ जब आप किसी नए कॉन्टैक्ट की चैट खोलेंगे तो यह वेव इमोजी स्क्रीन के नीचे की तरफ नज़र आएगा।

➤ ग्रुप चैट्स में यह फीचर उपलब्ध नहीं होगा।

फिलहाल बीटा वर्जन में उपलब्ध

यह नया फीचर अभी व्हाट्सऐप के बीटा यूजर्स के लिए जारी किया गया है। WABetaInfo के अनुसार इस फीचर को WhatsApp बीटा फॉर Android 2.25.21.24 वर्जन में देखा गया है। उम्मीद है कि जैसे ही इसका परीक्षण सफल हो जाता है कंपनी इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर देगी।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Punjab में बड़े आंदोलन का ऐलान

Punjab में बड़े आंदोलन का ऐलान

पंजाब राज्य बिजली विभाग को लेकर अहम खबर

पंजाब राज्य बिजली विभाग को लेकर अहम खबर