पंजाब में 31 दिसंबर तक मौसम विभाग की चेतावनी

Punjab media news :पंजाब में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दोपहर के समय कुछ इलाकों में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिल रही है, लेकिन तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं ने घर से बाहर निकलने वालों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार 31 दिसंबर तक मौसम को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक घने कोहरे के साथ शीत लहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने पठानकोट, नवांशहर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एस.ए.एस. नगर में घने कोहरे और शीत लहर को लेकर चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। ऐसे में पंजाब के लोगों को इन दिनों घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के लिए तैयार रहना होगा।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Richi Travel के मालिक के साथ हो गई 5 करोड़ की ठगी

Punjab-Media-News

Jalandhar की राजनीति में हलचल