जम्मू कश्मीर में मटन पर बवाल!

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

Punjab media news : मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर जम्मू-कश्मीर आने वाले पशुधन (लाइवस्टॉक) से लदे वाहनों से पंजाब में कथित रूप से की जा रही अवैध वसूली पर तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की वसूली से व्यापारियों, परिवहनकर्ताओं और उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि पशुओं के कल्याण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में बताया कि ऑल कश्मीर होलसेल मटन डीलर्स यूनियन ने इस मुद्दे को उनके संज्ञान में लाया है। यूनियन के अनुसार जम्मू-कश्मीर के लिए पशुधन लेकर आने वाले वाहनों को पंजाब में कथित तौर पर पशु मेलों से जुड़े ठेकेदार समूहों द्वारा रास्ते में रोका जाता है और सभी वैध दस्तावेज एवं परमिट होने के बावजूद उनसे अनधिकृत शुल्क वसूला जाता है।

उमर अब्दुल्ला ने बताया कि इस मामले की जांच खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की एक आंतरिक समिति द्वारा की गई। समिति ने अपनी रिपोर्ट में पाया कि परिवहनकर्ताओं से बिना किसी स्पष्ट कानूनी आधार के प्रत्येक वाहन से भारी राशि वसूली जा रही है।

उन्होंने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि पशुधन के परिवहन पर जी.एस.टी. लागू नहीं होता, इसके बावजूद इस प्रकार की वसूली पशुधन व्यापार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। इसका सीधा असर जम्मू-कश्मीर में मांस की कीमतों और आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच वर्षों पुराने मैत्रीपूर्ण, सामाजिक और आर्थिक संबंध रहे हैं। यदि इस प्रकार की गतिविधियां हो रही हैं, तो वे दोनों राज्यों के सहयोग और आपसी विश्वास की भावना के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मामले की जांच कराने, वैध दस्तावेज रखने वाले पशुधन वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अवैध वसूली और हस्तक्षेप पर तत्काल रोक लगाने का आग्रह किया।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर में पीएसपीसीएल दफ्तर का घेराव

आज का दिन इन राशियों का करेगा मंगल