पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल!

Punjab media news : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने विभाग में प्रशासनिक आधार पर फेरबदल करते हुए 2 PPS अफसरों की नई नियुक्ति की है। इस संबंध जारी आदेशों के तहत अफसरों को तुरंत नई पोस्टिंग मिल गई है। विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार PPS अफसर जगत प्रीत सिंह को विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब में जॉइंट डायरेक्टर, IV&SU के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी तरह पोस्टिंग के लिए उपलब्ध वरिंदर सिंह बराड़ को AIG, EOW-2 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें विजिलेंस ब्यूरो लुधियाना रेंज के सीनियर पुलिस कप्तान (SSP) का एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

PGI में मरीजों के नाम पर 1.14 करोड़ रुपए का घोटाला

पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां