इस गीतकार की मिली जान से मारने की धमकी

Punjab media news : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सिंगर और कलाकार निशाने पर है और उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है। इसी बीच अब एक और मशहूर गीतकार हरमनजीत सिंह ख्याला को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार उनसे 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। इस मामले में गीतकार हरमनजीत सिंह ख्याला ने पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक स्कूल टीचर को गिरफ्तार किया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें गीतकार हरमनजीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनसे 5 लाख की फिरौती की मांग की गई है और इसे न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक टीचर को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज का राशिफल 26 दिसंबर, 2024

पद्भम भूषण लेखक और निर्देशक वासुदेवन नायर का निधन