इन मरीजों को अब हर महीने मिलेंगे 1000 रुपए

These patients will now get Rs 1000 every month

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

Punjab media news : टी.बी. की बीमारी से ग्रस्त मरीजों को अब हर माह कोर्स पूरा होने तक 1000 रुपए प्रति माह मिलेंगे। भारत सरकार ने मरीजों को दवा के साथ-साथ तंदरुस्त खुराक देने के मकसद से 500 रुपए की रकम बढ़ाकर महंगाई के अनुसार 1000 रुपए कर दिया है। अमृतसर जिले में करीब 5 हजार टी.बी. मरीजों को इस सरकारी योजना का लाभ मिलेगा।

जानकारी के अनुसार टी.बी. की बीमारी की रोकथाम के लिए भारत और पंजाब सरकार द्वारा विशेष प्रयास किया जा रहा है और इस बीमारी को खत्म करने के लिए विशेष योजना के तहत काम अमल में लाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा 100 दिन की कंपेन चलाकर लोगों में से उक्त बीमारी के केस ढूंढने के लिए प्रयास किए जा रहे है।

अमृतसर जिले की बात करें तो यहां सरकारी व निजी संस्थानों में करीब 5000 के करीब टी.बी. मरीज़ दवा ले रहे हैं। यहां तक ​​कि हर महीने लगभग 600 से 700 नए टी.बी. के मरीज सामने आ रहे है। इससे पहले सरकार उक्त बीमारी से पीड़ित मरीजों को स्वस्थ भोजन उपलब्ध करवाने के लिए 500 रुपए प्रति माह देती थी। दवा का कोर्स 6 माह तक चलने तक मरीज को 6000 तक सरकार द्वारा उसके खाते में जमा करवाएं जाएंगे।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर की इस कॉलोनी में सुबह-सुबह बड़ी घटना

पंजाब में बनने जा रहा नया Highway!