Punjab media news : शुक्रवार को 7 वर्ष के बच्चे सहित दो लोगो की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिले के डेंगू पॉजिटिव रोगियों की संख्या 86 पर पहुंच गई है, जिनमें से 48 रोगी शहरी तथा 38 ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं।जिला एपिडेमोलोजिस्ट डॉ. शोभना बांसल ने बताया कि शुक्रवार को डेंगू संदिग्ध जिन 55 रोगियों के सैंपल टैस्ट किए गए और इनमें से 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और इनमें से 4 रोगी अन्य जिलो से संबंधित पाए गए। जिले के डेंगू पॉजिटिव आने वाले रोगियों में स्थानीय आबादपुरा क्षेत्र का एक 7 वर्ष का बच्चा और दूसरी गोपाल नगर की रहने वाली 35 वर्षीय महिला है।डॉ. शोभना ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की एंटी लारवा टीमों ने शुक्रवार को 2571 घरों में सर्वे किया और 83 कंटेनर चैक किए। उन्हें 18 स्थानों पर डेंगू ज्वर फैलाने वाले मच्छरों का लारवा मिला जिसे पूरी तरह नष्ट करवा दिया गया। विभाग की टीमों को अब तक 1602 घरों एवं 1628 कंटेनर्स में से लारवा मिल चुका है।
जालंधर में बढ़ रहा बीमारी का कहर
The havoc of the disease is increasing in Jalandhar



GIPHY App Key not set. Please check settings