फरीदकोट पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई

फरीदकोट पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई

Punjab media news : जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान दिलप्रीत सिंह उर्फ महंती निवासी गांव कोहारवाला कोटकपूरा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, युवक के पास से हथियार जब्त कर थाना जैतो में मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ जैतो के एएसआई जसवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गत दिन मंगलवार को दाना मंडी के गेट नंबर 2 के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि कोटकपूरा रोड पर संत निरंकारी भवन के पास एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में मोटरसाइकिल के पास खड़ा है। इस दौरान युवक के पास हथियार भी है।

पुलिस ने लिया तुरन्त Action

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरन्त उक्त स्थान पहुंची और हथियार सहित युवक को काबू कर लिया। इस दौरान युवक के पास से 12 बोर की गन और 4 जिंदा कारतूस और एक बैग में कपड़े बरामद किए गए। इस दौरान मौके पर पुलिस ने आरोपी के पास से एक बिना नंबर प्लेट वाला मोटरसाइकिल भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस ने युवक पर मामला दर्ज कर लिया है। युवक को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर आगे की पूछताछ करेगी।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

किसानों ने नेशनल हाईवे और टोल प्लाजा बंद करने की चेतावनी

किसानों ने नेशनल हाईवे और टोल प्लाजा बंद करने की चेतावनी

जालंधर में ऑटो से 25 वर्षीय युवक का शव बरामद

जालंधर में ऑटो से 25 वर्षीय युवक का शव बरामद