जालंधर में ऑटो से 25 वर्षीय युवक का शव बरामद

जालंधर में ऑटो से 25 वर्षीय युवक का शव बरामद

Punjab media news : शहर के बस्ती शेख इलाके के नाखा वाले बाग में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ऑटो से 25 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचा, जहां बेटे की हालत देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

जानकारी के अनुसार मृतक न्यू दशमेश नगर का रहने वाला था और बीते दिन से लापता था। परिवार ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत भी पुलिस को दी थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आज अचानक ऑटो में उसका शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की मां ने बताया कि उनका बेटा काम के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। वह उनका इकलौता बेटा था, जिसकी शादी हो चुकी थी और उसका एक छोटा बच्चा भी है।

मां के अनुसार, जब उन्हें ऑटो मिलने की सूचना मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचीं, जहां बेटे का शव देखकर बेसुध हो गईं। वहीं, मृतक की बहन ने बताया कि उसका भाई किराये पर ऑटो चलाता था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार चिंतित हो गया था। ऑटो मालिक सूरज ने बताया कि युवक पिछले एक हफ्ते से ऑटो चला रहा था और रोज शाम को घर लौट जाता था। जिस दिन वह नहीं लौटा, तो उन्होंने देर रात तक ऑटो की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अगले दिन एक मैकेनिक ने सड़क किनारे खड़े ऑटो की सूचना दी। जब वह परिवार के साथ मौके पर पहुंचे, तो ऑटो के अंदर युवक का शव पड़ा मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

फरीदकोट पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई

फरीदकोट पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई