Ludhiana में सनसनीखेज वारदात

Punjab media news :’ चंडीगढ़ रोड स्थित एलआईजी फ्लैट के पास बने पार्क के बाहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक दिव्यांग व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। शव के पैर रस्सी से बंधे हुए थे, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना डिविजन नंबर 7 की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान दिनेश तिवारी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि दिनेश की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शव की हालत और पैरों पर बंधी रस्सी इस ओर इशारा कर रही है कि यह कोई सामान्य मौत नहीं है।

आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मृतक के परिचितों से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Punjab-Media-News

Jalandhar की राजनीति में हलचल

बरनाला में पुलिस व बदमाशों में Encounter!