नशों को लेकर बोले पंजाब के DGP

punjab media news : पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव का राज्य में नशों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ मुहिम लगातार जारी है। इसके तहत अब पंजाब में आसानी से नशा नहीं लाया जा सकता। उन्होंने कहा कि भले ही अभी पंजाब से पूरी तरह नशा खत्म नहीं हुआ है पर नशा तस्करों को पकड़ने और नशे को कम करने में पंजाब पुलिस को को राज्य में बड़ी सफलता हासिल हुई है।

डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि अब तक नशे के खिलाफ 8,344 एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं और एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत  13036 गिरफ्तारियां हुई है। इनमें से 1696 बड़ी मछलियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 586 किलोग्राम हेरोइन, 247 किलोग्राम अफीम, 253 किलोग्राम गांजा, 1.6 किलोग्राम आईस, और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। डी.जी.पी. ने कहा कि 10.76 करोड़ रुपये का हवाला मनी बरामद की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब के मौसम को लेकर नई चेतावनी

पुलिस कमिश्नर को मिल भाजपा नेता बोले पुलिस प्रशासन पर दबाव बना आप सरकार के मंत्री धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालो को बचा रहे