Punjab : 69 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला

Punjab media news :लुधियाना में पुलिस प्रशसान में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस बल में कार्यकुशलता में सुधार लाने के प्रयास में लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने शुक्रवार को इंस्पेक्टरों से लेकर निचले रैंक तक के 69 पुलिस कर्मियों का तबादला कर दिया। ये सभी पुलिस कर्मी 3 साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात थे या इनका प्रदर्शन खराब था।

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने इस फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि, ये फेरबदल मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पुलिस व्यवस्था और जवाबदेही के उच्च मानकों को बनाए रखने प्रतिबद्धता के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि तबादले का उद्देश्य कर्मचारियों में नई जान फूंकना, जनता की सहभागिता बढ़ाना और नौकरी से असंतोष को कम करना है। कमिश्नर ने इस बात पर जोर दिया कि इसका उद्देश्य सक्रिय और जन-अनुकूल पुलिस व्यवस्था उपलब्ध कराना है। इन तबादलो में इंस्पेक्टर और अन्य निचले स्तर के कर्मचारी शामिल हैं तथा पुलिस स्टेशनों, यातायात प्रबंधन और विशेष सैलों  सहित विभिन्न इकाइयां इसमें शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह निर्णय सीनियर अधिकारियों द्वारा प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़

श्री हेमकुंट साहिब गुरुद्वारा यात्रा को लेकर बड़ी खबर