जालंधर-पठानकोट हाईवे पर संगठनों का प्रदर्शन

Punjab media news : पंजाब बंद का असर कई सभी तरफ देखने को मिल रहा है। वहीं बंद के दौरान संगठनों द्वारा समर्थन किया जा रहा है। वहीं जालंधर-पठानकोट हाईवे पर जाम करने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कौमी इंसाफ मोर्चा के आह्वान पर जेल में बंद सिखों की रिहाई के लिए सिख संगठनों द्वारा बुलाए गए पंजाब बंद को टांडा में समर्थन मिल रहा है। संगठनों ने आज सुबह जालंधर-पठानकोट हाईवे पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है और हाईवे को जाम कर दिया है।

आपको बता दें कि, कौमी इंसाफ मोर्चा ने बंदी सिखों की रिहाई के लिए पंजाब बंद ऐलान किया था। कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा सिख संगठनों और किसान संगठनों के सहयोग से पंजाब बंद का दिया गया आह्वान आज पूरे प्रदेश में सफल होता दिखाई दे रहा है। पंजाब बंद के दौरान बाजार, पब्लिक ट्रांसपोर्ट आदि बंद रहेंगे। वहीं जत्थेबंदियों का कहना है कि लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसे ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह से बहाल रहेंगी।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Chemical से लदे ट्रक में लगी भीषण आग

पंजाब के सीमावर्ती इलाके में घर पर ग्रेनेड हमला