पंजाब में अब Online कटेंगे चालान

Now challan will be deducted online in Punjab

AAR KAY

Punjab media news : पंजाब में 26 जनवरी से कैमरों के जरिए चालान काटने की योजना शुरू होने जा रही है। शुरूआत में यह योजना लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और मोहाली में शुरू की जा रही है। इसे आने वाले समय में पूरे पंजाब में लागू किया जाएगा। शहर की ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रायल के तौर पर दिसंबर में कैमरों की मदद से लोगों को ई-चालान जारी करने शुरू किए गए थे। दिसंबर और जनवरी माह में ट्रैफिक पुलिस अब तक 452 लोगों को ई-चालान जारी कर चुकी है।

ट्रैफिक विभाग के ए.डी.जी.पी. एस.राय ने स्पष्ट किया है कि 26 जनवरी से राज्य के चार शहरों लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और मोहाली में ई-चालान योजना जोर-शोर से शुरू की जाएगी। योजना के तहत सिग्नल जंपिंग, स्टॉप लाइन उल्लंघन और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ कैमरों की मदद से ई-चालान जारी किए जाएंगे। ई-चालान वाहन के पंजीकृत मालिक के पते पर पहुंचाया जाएगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर में पंजाब DGP गौरव यादव की अहम बैठक

पंजाब-हरियाणा सहित 3 राज्यों में ED का बड़ा Action