जालंधर में सुबह-सुबह NIA की रेड

Punjab media news : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार सुबह एक बार फिर पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर और टांडा उड़मुड़ में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। जालंधर की फ्रेंड्स कॉलोनी और उड़मुड़ कस्बे के दो अलग-अलग घरों पर यह रेड की गई, जिससे दोनों इलाकों में हड़कंप मच गया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उड़मुड़ के गढ़ी मोहल्ला निवासी एक युवक, जो वर्तमान में विदेश में रह रहा है, उसके घर पर एनआईए की टीम ने दबिश दी। वहीं, कस्बे के ही एक अन्य युवक के घर पर भी एजेंसी ने कार्रवाई की। टीम द्वारा दोनों स्थानों पर गहन पूछताछ और तलाशी अभियान चलाया गया।हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह रेड किस केस से जुड़ी हुई है। एनआईए की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। छापेमारी को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, एनआईए की टीम तड़के ही पहुंच गई थी और कई घंटों तक कार्रवाई जारी रही।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब : ”आप” में हलका इंचार्जों की नियुक्ति

आपका राशिफल- 26 जून, 2025