इंस्टाग्राम पर Viral ‘भाभी’ की ह/त्या! पढ़े पूरी ख़बर

Punjab media news : Instagram पर कमल कौर भाभी नाम से मशहूर इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कंचन कुमारी उर्फ ​​कमल कौर भाभी लुधियाना की रहने वाली थी लेकिन उसका शव बठिंडा में एक गाड़ी से मिला है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.पी. सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे सूचना मिली थी कि अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक कार से बदबू आ रही है। जांच करने पर कार के अंदर एक महिला का शव मिला, जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष थी। शुरू में शव की पहचान नहीं हो पा रही थी पर बाद में खुलासा हुआ कि ये शव कमल कौर का है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कार को कब्जे में लिया गया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

दुग्गल चाप में गुंडागर्दी का मामला

नगर निगम, के अधिकारों के पकड़े जाने के बाद भी नगर निगम रिश्वतखोरी जोरो पर