नगर निगम यूनियनों ने हड़ताल की दी चेतावनी

AAR KAY

Punjab media news : नगर निगम की संयुक्त यूनियनों ने कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का नोटिस दिया है। सोमवार को संयुक्त यूनियनों के प्रतिनिधियों ने नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर सुमनदीप कौर से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। यूनियन नेताओं ने कहा कि अगर उनकी मांगें 19 अगस्त, बुधवार तक पूरी नहीं की गईं तो 20 अगस्त, वीरवार से नगर निगम की यूनियनें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएंगी। उन्होंने कहा कि हड़ताल की पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

यूनियनों ने मांग की कि 1196 कर्मचारियों की पक्की भर्ती की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। सफाई सेवकों की हाजिरी के रजिस्टर सेनेटरी इंस्पेक्टरों से चेक करवाए जाएं। सरकारी मशीनरी का संचालन ठेकेदारों से करवाना बंद किया जाए। कमिश्नर द्वारा जारी नए बिल क्लर्कों के आदेश लागू किए जाएं। सभी दर्जा-चार कर्मचारियों की तनख्वाह ऑनलाइन की जाए और उनके एन.पी.एस. खाते खोले जाएं। सरकार के आदेशों के अनुसार सी.डी.सी. चार्ज खत्म किया जाए। पिछले 6 महीनों का पी.एफ. कर्मचारियों के खातों में जल्द जमा करवाया जाए। इसके अलावा बैंक लोन की किस्तें भी समय पर खातों में जमा करवाने की मांग की गई है।

यूनियनों ने हेल्थ शाखा के जेसीबी ड्राइवरों के वेतन में बढ़ौतरी, वर्कशॉप में ड्राइवरों के साथ काम करने के लिए नए हैल्परों की भर्ती, हैल्थ शाखा में पहले से कार्यरत डिप्लॉयड ड्राइवरों को पदोन्नति देकर स्थायी ड्राइवर बनाने तथा आऊटसोर्स पर रखे गए फिटर और कुलियों के वेतन में बढ़ोतरी की भी मांग की है। यूनियन नेताओं ने निगम प्रशासन से अपील की कि समय रहते उनकी सभी मांगों पर कार्रवाई की जाए, ताकि कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर न होना पड़े।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

लुधियाना में करोड़ों की GST धोखाधड़ी

कैलगरी में वर्क परमिट का विरोध