Punjab media news : फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपये के जीएसटी (GST) फ्रॉड को अंजाम देने का बड़ा मामला सामने आया है। स्टेट टैक्स ऑफिसर (Ludhiana-2) की शिकायत पर पुलिस ने ‘मैसर्स प्रेम एंटरप्राइजेज’ और उसके मालिक के खिलाफ 2 करोड़ 4 लाख रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई स्टेट टैक्स ऑफिसर लुधियाना-2 टैक्स विभाग की जांच में खुलासा हुआ कि फर्म द्वारा बड़े पैमाने पर जाली बिलिंग और फर्जी कागजात तैयार कर सरकार को राजस्व का भारी नुकसान पहुंचाया गया है। विभागीय जांच में सामने आया कि मैसर्स प्रेम एंटरप्राइजेज (GSTIN: 03GQHPS9683G1Z6) के प्रोपराइटर सागर, निवासी वार्ड नंबर 15, बाजीगर बस्ती, गुलमोहर नगर, खन्ना (जिला लुधियाना) ने सुनियोजित तरीके से जाली दस्तावेज तैयार किए। आरोपी ने इन फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हुए कुल 2,04,02,137 रुपये (दो करोड़ चार लाख दो हजार एक सौ सैंतीस रुपये) की जीएसटी धोखाधड़ी को अंजाम दिया।
स्टेट टैक्स विभाग की लिखित शिकायत और प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने मैसर्स प्रेम एंटरप्राइजेज (GSTIN: 03GQHPS9683G1Z6) सागर, निवासी गुलमोहर नगर, खन्न के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और जाली कागजात को असली के रूप में इस्तेमाल करने की संबंधित धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े वित्तीय लेन-देन की कड़ियों को खंगाला जा रहा है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings