पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

Punjaपंजाब विजिलेंस ने फिरोजपुर सर्किल में तैनात वक्फ बोर्ड के रैंट कलैक्टर (आर.सी.) मोहम्मद इकबाल को 3 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। एफ.आई.आर. के अनुसार लुधियाना के दीपक अरोड़ा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वक्फ सम्पत्ति से संबंधित उनके मामले को निपटाने के लिए आरसी बार-बार पैसे मांग रहा था, जिससे उन्हें कई बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़े। शिकायत में यह भी कहा गया कि वक्फ बोर्ड के कुछ कर्मचारी फाइल क्लियरेंस, सरकारी मंजूरी और संपत्ति संबंधी मामलों में दबाव डालकर रिश्वत लेते हैं।विजिलेंस को जब इस रैकेट की भरोसेमंद गोपनीय सूचना मिली, तो 30 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक निगरानी रखी गई। निगरानी के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित अधिकारी शिकायतकर्त्ता से 3 लाख रुपए रिश्वत मांग रहा है।

1 दिसम्बर की सुबह विजिलेंस टीम ने योजना के तहत कार्रवाई की। टीम ने शिकायतकर्त्ता को पैसे देते हुए और आरसी मोहम्मद इकबाल को वह राशि लेते हुए मौके पर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान 3 लाख रुपये नकद बरामद किए गए, जिनके सभी नोट नंबर एफ.आई.आर. में दर्ज हैं। सूत्रों के अनुसार फिरोजपुर सर्किल के ई.ओ. करणबीर सिंह से भी पूछताछ हो सकती है।जांच में यह भी पता चला कि आरोपी पहले भी कई गैरकानूनी मामलों में शामिल रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि अधिकारी ने साफ कहा था कि बिना पैसे कोई काम नहीं होगा। विजिलेंस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों की बातचीत, कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य सबूत भी जब्त कर केस का हिस्सा बना लिया है। विजिलेंस अधिकारी ने जांच टीम को निर्देश दिए हैं कि वे अधिकारियों के बैंक ट्रांजेक्शन, फोन डेटा, रिकॉर्ड फाइलें और गतिविधियों की बारीकी से जांच करें ताकि रिश्वत नैटवर्क के पूरे ढांचे का पता लगाया जा सके।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

असला लाइसैंस धारकों के लिए अहम खबर!

Jalandhar में 18 दिसंबर तक लग गई सख्त पाबंदी