पंजाब के मौसम की ताजा Update!

Punjab media news : पंजाब के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने आज से 30 नवंबर तक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। फिलहाल, आने वाले दिनों में मौसम सूखा रहेगा और बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी और कोहरे का प्रकोप भी देखने को मिलेगा।मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाया हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि नवंबर के आखिर या दिसंबर की शुरुआत में बारिश हो सकती है, जिससे एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार की उम्मीद की जा सकती है। वहीं वर्तमान में कई इलाकों में सुबह-शाम हल्की धुंध और सूखी हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। गौरतलब है कि उत्तर भारत में ठंड की एक बड़ी लहर शुरू हो गई है। मैदानी इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर नगर निगम में बड़ा फेरबदल

Punjab में दिल दहला देने वाला हादसा!