18 जनवरी, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

AAR KAY

Punjab media newsमूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कारोबार से जुड़ी योजना को दोबारा से शुरू करने में दिन भर व्यस्त रहेंगे। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर बनाई गई योजनाएं आज फलीभूत होगी।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रॉपर्टी की खरीद बेच सम्बन्धी योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शुभ रहेगा। उच्च रक्तचाप की समस्या आज आपको परेशान कर सकती है।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक समस्या से आज राहत मिलेगी। संतान की उच्च शिक्षा को लेकर किसी पॉलिसी में निवेश करने की योजना बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि के चलते आपकी समाज में छवि सुधरेगी।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम करने का तरीका अधिकारियों को पसंद आएगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सहयोग में कमी नज़र आएगी। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी में सुधार होगा।
उपाय- ख़राब विद्युत का सामान घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में चल रही राजनीति से दूर रहने की कोशिश करें। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शाम को परिवार के साथ सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। व्यापार कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतियों से भरा हुआ रहेगा। साझेदार के साथ कोई वाद-विवाद होने की संभावना है। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज दूर हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज किसी मनोरंजक स्थान में घूमने का प्रोग्राम बनायेंगे।
उपाय- जीवनसाथी को उपहार दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। दूसरों की बातों में आकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला न लें, अन्यथा भविष्य में पछताना पड़ेगा। किसी पुराने रोग से आज मुक्ति मिलेगी। आज परिजन से किये गए वादे को निभाने का दिन है अन्यथा उसकी नाराज़गी सहनी पड़ेगी।
उपाय- काला-सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। लम्बे समय से रुका कोई काम आज पूरा होगा। निजी नौकरी कर रहे व्यक्तियों का टारगेट आज समय पर पूरा हो जाएगा। आज किसी विशेष व्यक्ति से आपका मिलना-जुलना बढ़ेगा। करीबी रिश्तेदार के साथ चल रही खटपट आज दूर होगी।
उपाय- सरसों के तेल में अपनी परछाई देख कर मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिए आज खरीदारी करेंगे। किसी मुद्दे को लेकर यदि असमंजस की स्थिति बन रही है तो घर के बड़ों से सलाह ले सकते हैं। व्यवसाय और परिवार दोनों जगह उचित संतुलन बनाये रखने में सफल रहेंगे।
उपाय- लाल रंग के वस्त्र धारण करें।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर में PSPCL के 2 कर्मचारी गिरफ्तार

Jalandhar: एक्शन मोड में मेयर