Jalandhar: स्पोर्ट्स मार्केट में चोरी की वारदात

AAR KAY

Punjab media news :स्पोर्ट्स मार्केट में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बस्ती नौ स्थित स्पोर्ट्स मार्केट में लाखों की चोरी हुई है। यहां ‘सनफ्लाई’ नामक स्पोर्ट्स की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए दुकान के गल्ले में रखे करीब 8 लाख 30 हजार रुपये नकदी चोरी कर लिए।

दुकान मालिक ने बताया कि चोरों ने रात के समय दुकान के अंदर घुसकर गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ किया। चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही दुकान मालिक ने नजदीकी थाने में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना नंबर 5 की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। चोरी की इस वारदात से स्पोर्ट्स मार्केट के दुकानदारों में दहशत का माहौल है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Breaking : अमृतसर में देवी-देवताओं की तस्वीरों की बेअदबी

AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार जब्त