जालंधर: एक्शन में नगर निगम, 3 को नोटिस जारी

Punjab media news : लंबे समय से जालंधर वेस्ट में अवैध तरीके से काटी जा रही कई कॉलोनियों पर आखिरकार नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक निगम की ओर से इन कॉलोनियों पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया था, लेकिन RTI एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह की शिकायत के बाद निगम हरकत में आया और तीनों अवैध कॉलोनियों को नोटिस जारी कर दिए हैं।पहली अवैध कॉलोनी 120 फुट रोड, शेर सिंह कॉलोनी के पास हाई टेंशन लाइनों के नीचे अवैध रूप से काटी गई। यह इलाका बेहद संवेदनशील माना जाता है, बावजूद इसके लंबे समय तक किसी विभागीय अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। दूसरी तरफ अवैध कॉलोनी चोपड़ा कॉलोनी के पास काला संघियां रोड पर काटी गई, जहाँ बिना किसी मंजूरी और नक्शा पास करवाए प्लॉट बेचे जा रहे थे। सी इलाके में पिंक सिटी कॉलोनी के पास एक और नई कॉलोनी तेजी से विकसित की जा रही थी, जिसके खिलाफ भी कई बार शिकायतें दर्ज करवाई गई थीं। RTI एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह की लगातार शिकायतों के बाद निगम ने तीनों कॉलोनाइज़रों को नोटिस भेजकर दस्तावेज़, NOC और संबंधित मंजूरियों को पेश करने के लिए कहा है। निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में कागज़ात जमा नहीं करवाए गए, तो PAPRA एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि दस्तावेज़ जमा न होने की स्थिति में इन कॉलोनियों पर बुलडोज़र भी चलाया जा सकता है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

सोने की लगातार बढ़ रही कीमत

28 नवंबर को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान