Jalandhar : मेयर चुनाव को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा

AAR KAY

Punjab media news : जालंधर में मेयर के चुनाव को लेकर आज हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंचने के लिए जहां ‘आप’ अन्य दलों के जीते हुए पार्षदों को आम आदमी पार्टी में शामिल करने में जुटी है, वहीं आज कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक राजिंदर बेरी वार्ड नंबर 47 में कांग्रेस पार्षद के घर के बाहर समर्थकों के साथ पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया गया। पार्षद पर आरोप है कि पार्षद लोगों को धोखा देकर ‘आप’ में शामिल हुए हैं, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बेरी और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया है।जालंधर कमिश्नरेट पुलिस हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेताओं को भार्गो कैंप पुलिस स्टेशन ले गई है। थाने पहुंचकर भी कांग्रेस नेताओं ने जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। हालांकि पुलिस ने कुछ देर बाद सभी को छोड़ दिया। बता दें कि वार्ड नंबर 47 से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद बनीं मनमीत कौर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं, जिसके खिलाफ आज जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अवतार नगर में मनमीत कौर के घर के बाहर धरना दिया गया।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन?

पंजाब में KZF आतंकी के घर NIA की रेड