जालंधर : मशहूर कंपनियों के डायरेक्टरों पर FIR दर्ज

Jalandhar: FIR registered against directors of famous companies

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

Punjab media news : जालंधर के एक व्यक्ति के साथ 1.09 करोड़ रुपए की ठगी हुई है। इस ठगी को मोहाली की लवली प्रोमोटर्स एंड बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और डायरेक्टर पिता-बेटे ने अंजाम दिया है। इसे लेकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पीड़ित उमेश पुरी ने बताया कि वह प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहता था जिसके चलते वह उक्त कंपनियों के संपर्क में आया जिनका दफ्तर एरोसिटी, एयरपोर्ट रोड, एस.ए.एस. नगर मोहाली में था। दोनों कंपनियों के डायरेक्टर गुरप्रीत और सुरजीत ने नूड़-लांडरां रोड स्थित गांव नोगियारी में शो-रूम, औद्योगिक प्लाट और रिहायशी प्लाट का प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए कहा और सोशल मीडिया सहित अन्य जगहों पर विज्ञापन भी दिया।इस प्रोजेक्ट को लेकर पूरी तरह झांसे में ले लिया। उक्त प्रोजेक्ट में निवेशकों को बेहतरीन बुनियादी ढांचा और उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया कि इस प्रोजेक्ट उसे काफी फायदा होगा। जिसके चलते वह झांसे में आ गया और 3 शोरूम और 1 रिहायशी प्लॉट खरीदने पर इच्छा जताई जिसके लिए उसने लवली प्रमोटर्स एंड बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेडको कुल 1 करोड़ 9 लाख 25 हजार रुपए दे दिए। उसके बाद उन्होंने उसे न ही प्लाट दिया और न ही शो रूम।मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित पीड़ित प्रॉपर्टी कारोबारी उमेश पुरी ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है जिसके चलते कमिश्नरेट पुलिस के थाना डिवीजन नंबर-6 में एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। शिकायत के बाद पुलिस जांच में उक्त कंपिनयों पर लगे आरोप सही पाए गए हैं जिसके चलते पुलिस ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह ग्रेवाल और डायरेक्टर सुरजीत सिंह ग्रेवाल निवासी फेज 3-बी, मोहाली के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है,वहीं पुलिस का कहना है कि उक्त आरोपियों को नोटिस जारी किया जाएगा

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

आज शुरू होगा इन राशियों का सुनहरा दौर

Punjab : आज अमृतसर बंद! जानें क्यों