Breaking : नकोदर में बेअदबी की घटना

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

punjab media news : नकोदर बाईपास शंकर रोड नहर पुल पर गुटका साहिब, धार्मिक ग्रंथों व देवी-देवताओं के चित्रों की बेअदबी से सिख समुदाय के मन में भारी रोष है। इसी बीच जब बेअदबी की सूचना मिली तो तुरंत डी.एस.पी. नकोदर सुखपाल सिंह और सिटी थाना प्रभारी इंस्पैक्टर अमन सैनी पुलिस दल मौके पर पहुंचे। इस घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित सिख समुदाय को शांत किया गया। शहर में हुई बेअदबी की घटना के बाद सिख समुदाय स्थानीय गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में एकत्र हुए। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक जत्थेदार गुरुप्रताप सिंह वडाला अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे।नकोदर के मोहल्ला प्रीत नगर निवासी सिख युवक बलजिंदर सिंह, जो किसी काम से शंकर रोड से गुजर रहा था, नहर पुल के पास किसी ने गुटका साहिब, धार्मिक ग्रंथों व हिंदू देवी-देवताओं के चित्रों की बेअदबी की हुई थी। उन्होंने तुरन्त उक्त धार्मिक गुटका साहिब, अन्य धार्मिक ग्रंथों तथा हिन्दू देवी-देवताओं के चित्रों को अपने कब्जे में ले लिया तथा अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर ही धरना देकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

डी.एस.पी. सुखपाल सिंह और सिटी थाना प्रमुख इंस्पैक्टर अमन सैनी ने मौके पर पहुंचकर उक्त धार्मिक गुटका साहिब, अन्य धार्मिक ग्रंथ तथा हिंदू देवी-देवताओं के चित्र सत्कार के साथ स्थानीय गुरुद्वारा सिंह सभा कमेटी को सौंप दिए। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक गुरुप्रताप सिंह वडाला ने इस जघन्य घटना की कड़ी निंदा की तथा पुलिस प्रशासन से दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में वाहनों के लिए नए जारी हुए नए Orders

Punjab-Media-News

Breaking : 10 को पंजाब बंद का ऐलान, पढ़ें