Punjab में दिनदहाड़े वारदात

Punjab में दिनदहाड़े वारदात
AAR KAY

Punjab media news : शहर में आए दिन वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं और चोर लुटेरे बेखौफ होकर अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। आज शहर के बाबा दीप सिंह नगर से भी ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें लुटेरों ने हथियार के बल पर दिन दिहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, तीन नकाबपोश लुटेरे दिन दिहाड़े एक दुकान में घुस गए और दुकानदार की कनपटी पर पिस्तौल रखकर गल्ले से नगदी लूट ली। घटना इतनी तेजी से हुई कि इलाके में दहशत फैल गई।जानकारी के अनुसार दुकानदार नरेश कुमार अपनी दुकान खोल ही रहा था कि अचानक तीन युवक अंदर आ घुसे। उनमें से एक ने सीधे पिस्तौल नरेश की कनपटी पर तान दी और नकदी छीन ली। लुटेरे मौके से भागने लगे तो नरेश ने शोर मचाया। आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़े और साहस दिखाते हुए एक आरोपी को धर दबोचा। पकड़े गए लुटेरे की पहचान लखवीर सिंह के रूप में हुई है। वहीं उसके दो साथी भीड़ का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब के इस जिले में बाढ़ कारण भयानक तबाही

पंजाब के इस जिले में बाढ़ कारण भयानक तबाही

भीषण सड़क हादसा

भीषण सड़क हादसा