पंजाब के इस जिले में बाढ़ कारण भयानक तबाही

Punjab media news ; पंजाब में आई बाढ़ ने फाजिल्का जिले में भारी तबाही मचाई है। यहां बाढ़ के कारण 6,185 घरों में पानी भर गया है और 123 किलोमीटर तक सड़कें टूट चुकी हैं। इसके साथ ही 17 सरकारी इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। उक्त जानकारी डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने दी।उन्होंने बताया कि लगभग 18 हज़ार एकड़ से अधिक क्षेत्र प्रभावित हो चुका है और अब पानी कम होने के बाद जब हालात सामान्य होंगे तो इन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि गांवों में भोजन के पैकेट, दवाइयां और तिरपाल बड़ी मात्रा में बांटे गए हैं। अब तक लगभग 8,600 राशन किटें घरों में दो बार वितरित की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि फाज़िल्का में तीसरे चरण में राशन किटें बांटी जाएंगी।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब के 12 जिलों में अलर्ट जारी

Punjab में दिनदहाड़े वारदात