भीषण सड़क हादसा

Punjab media news :बलाचौर-नवांशहर नैशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए। यह हादसा गांव बीरोवाल बाई-पाइट के पास तब हुआ, जब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क पर अचानक आए एक आवारा पशु को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 100 मीटर उछलकर सड़क की दूसरी तरफ जा रही एक एम.जी. हैक्टर गाड़ी से जा भिड़ी, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में स्विफ्ट कार में सवार 2 युवक, सुखजीव (24), जो दुबई से लौट रहे थे, और गुरप्रीत सिंह उर्फ गौरव (23) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके 2 साथी, सतनाम सिंह और संदीप, गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ के पी.जी.आई. रैफर किया गया है। दूसरी गाड़ी, एम.जी. हैक्टर, में सवार पंकज जैन (44), उनकी पत्नी स्वाति जैन (40), बेटी निष्ठा जैन (16), और सुमित कुमार (31) भी घायल हुए। ये सभी लोग मुकेरियां से रोपड़ एक शादी समारोह में जा रहे थे। उन्हें गढ़िकानूगो के संत गुरमेल सिंह मैमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Punjab में दिनदहाड़े वारदात

पंजाब सरकार एडिड काॅलेजों की सैलरी ग्रांट जारी करे