9 तारीख के कांशी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस को लेकर अहम खबर

Important news regarding Begumpura Express going to Kanshi on 9th

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

Punjab media news : सतगुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व पर कांशी जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर है। श्री गुरु रविदास महाराज जी के 648वें पावन प्रकाश पर्व पर उनके जन्म स्थान मंदिर, सीर गोवर्धनपुर, कांशी, बनारस यू.पी में विशाल समागम में शामिल होने के लिए जालंधर रेलवे स्टेशन से बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन 9 फरवरी को डेरा सचखंड बल्लां के मौजूदा गद्दीनशीन संत निरंजन दास महाराज जी के नेतृत्व में रविवार को रवाना होगी।

उक्त बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन के बारे में जानकारी देते हुए डेरा से संबंधित सभी ट्रस्टियों ने बताया कि यह बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन डेरा सचखंड बल्लां ट्रस्ट द्वारा संत निरंजन दास महाराज जी के आशीर्वाद से रेलवे विभाग की शर्तों को पूरा करके अपने खर्चे पर बुक की गई है। उन्होंने बताया गया कि सतगुरु रविदास महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर रेलवे विभाग द्वारा श्रद्धालुओं के लिए कोई भी निःशुल्क ट्रेन नहीं भेजी जा रही है। यह ट्रेन 9 फरवरी को जालंधर रेलवे स्टेशन से चलकर 10 फरवरी को बनारस पहुंचेगी और 12 फरवरी को सतगुरु रविदास महाराज के पावन प्रकाश पर्व के कार्यक्रम की समाप्ति के बाद 13 फरवरी को यह ट्रेन पुन: बनारस से श्रद्धालुओं को लेकर 14 फरवरी को जालंधर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

उत्तर कोरिया ने अमेरिका को दी धमकी

सीनियर डिप्टी मेयर सहित जालंधर के 5 पार्षदों के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर