अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

Illegal arms smuggling module busted

Punjab media news : पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस पठानकोट की टीम ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल के दो सदस्यों को चार पिस्तौल और कारतूसों सहित गिरफ्तार कर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस संबंध में जानकारी  पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने गुरुवार को यहां दी।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान कंवलप्रीत सिंह उर्फ कंवर, जो कि बटाला के गांव बुट्टर कलां का निवासी है, और रंजीत सिंह, जो कि गुरदासपुर के भैणी बांगर का निवासी है, के रूप में हुई है। बरामद किए गए हथियारों में एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल, एक .30 बोर पिस्तौल और दो .32 बोर पिस्तौल सहित चार मैगजीन और 39 कारतूस शामिल हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कंवलप्रीत अमेरिका स्थित गैंगस्टर पवित्र सिंह चौड़ा, जो कि बटाला के गांव चौड़ा का निवासी है, के संपर्क में था और उसी के इशारे पर काम कर रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि गैंगस्टर पवित्र चौड़ा ने आपराधिक तत्वों को हथियारों की आपूर्ति के लिए एक खेप की व्यवस्था की थी, ताकि इन हथियारों के जरिए सीमा से सटे इस राज्य में स्थापित की गई शांति और सद्भावना को भंग किया जा सके।
डीजीपी ने कहा कि पूरे नेटवर्क का पता लगाने और इसके आगे-पीछे के संबंधों को स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों द्वारा किए गए अन्य अपराधों का पता लगाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Punjab-Media-News

रजिस्ट्री करवाने वालों के लिए खास खबर

आपका राशिफल- 7 मार्च, 2025