Punjab media news :जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 5 पिस्टल (.32 बोर), 9 मैगजीन और 22 कारतूस बरामद किए हैं।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पंजाब के भीतर अवैध हथियारों की सप्लाई में सक्रिय था। बस स्टैंड जालंधर के पास हुई पहली गिरफ्तारी के बाद मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीमों ने गुरदासपुर जिले के गांव भैणी पसवाल के पास छिपाकर रखे गए 4 और पिस्टल, 8 मैगजीन तथा 18 कारतूस बरामद किए। पंजाब पुलिस ने साफ कहा है कि राज्य में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings