आपका राशिफल- 4 दिसंबर 2025

Punjab media news : मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपका व्यवहार लोगों को आश्चर्यचकित कर सकता है। किसी जरूरी काम में आपकी सलाह अहम साबित हो सकती है। अचानक से धन लाभ हो सकता है। काम का तनाव कम होगा। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। घर से जुड़े कामों को पूरा करने में जीवनसाथी से साथ मिल सकता है।  आज धन लाभ की संभावना है। प्रेमी से कोई तोहफा मिल सकता है। स्वास्थ्य में हल्का सुधार महसूस होगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है।घर-परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। आर्थिक रूप से दिन सकारात्मक रहेगा। कोई नया अनुभव आपका नजरिया बदल सकता है। सेहत सही रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज अपनी भावनाओं पर काबू रखें। किसी आवश्यक दस्तावेज़ से जुड़ा काम पूरा हो सकता है। परिवार में किसी मुद्दे का समाधान निकलेगा। खर्चों में नियंत्रण रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार में फोकस करने की ज़रुरत है। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है। कोई पुरानी इच्छा पूर्ण हो सकती है। आज सिर दर्द परेशान कर सकता है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी मित्र की सलाह महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। घरेलू जीवन में सकारात्मक बदलाव होगा। काम की गति तेज़ रहेगी। बिज़नेस में भी अच्छा मुनाफा हो सकता है। सेहत सही रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी नए अवसर का दरवाजा खुल सकता है। परिवार के किसी सदस्य की बात आपका मन खुश कर देगी। धन बचत की अच्छी संभावना है। दोस्तों के साथ कोई छोटा प्लान बन सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपका ध्यान भविष्य की योजनाओं पर अधिक रहेगा। पेशेवर जीवन में नई दिशा मिल सकती है। घर में किसी चीज़ की खरीदारी हो सकती है। किसी पुरानी समस्या का हल निकल सकता है। बाहर के खाने से परहेज़ करें।

धनु  राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। संतान से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप अपनी क्षमता को नए स्तर पर महसूस करेंगे। रुके हुए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। धन की स्थिति संतुलित रहेगी। सेहत पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कोई मल्टीटास्किंग काम आसानी से पूरा कर सकते हैं। परिवार में किसी मुद्दे पर आपकी राय सराही जाएगी। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। मित्रों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में चल रहे मतभेद बातचीत से कम हो जाएंगे। पहले से बनाई गई योजनाएं आज पूरी हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर : पुलिस की गाड़ी हादसाग्रस्त

पंजाब पुलिस और बदमाशों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां