जालंधर में हाई-वोल्टेज ड्रामा

Punjab media news : जालंधर में सोमवार को प्रेस क्लब के बाहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब नकोदर पुलिस एक युवक को हिरासत में लेने पहुंची। मामला कुछ ही मिनटों में तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया, जब मौके पर मौजूद युवक के परिवार और उसके रिश्तेदारों ने पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए पुलिस टीम को घेर लिया। इस दौरान SHO भी मौके पर मौजूद थे।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि परिजन न केवल युवक को पुलिस की पकड़ से छुड़ाते हैं बल्कि उसे पुलिस की सरकारी गाड़ी से बाहर भी खींच लेते हैं। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ ने पुलिस को चारों तरफ से घेर लिया, जिससे स्थिति बेहद गंभीर बन गई।जानकारी अनुसार, नकोदर पुलिस ड्रोन चोरी के एक मामले में युवक को गिरफ्तार करने आई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने युवक को प्रेस क्लब के बाहर से पकड़ा और उसे सरकारी गाड़ी में बैठाया। लेकिन कुछ ही देर में वहां उसके परिवार के सदस्य और रिश्तेदार बड़ी संख्या में पहुंच गए। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी ठोस सबूत के युवक को उठाने की कोशिश की और उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं दी गई।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर में पार्षद पति समेत 5 लोगों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान