पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान

Punjab media news :विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पदों को पुनर्जीवित करने एवं भर्ती के माध्यम से होम्योपैथिक विभाग को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण फैसले की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां कहा कि वित्त विभाग ने होम्योपैथिक विभाग के अंतर्गत विभिन्न कैडरों में कुल 115 पदों को पुनर्जीवित एवं भर्ती को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि यह कदम पूरे प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए विभाग की क्षमता बढ़ाने के मकसद से उठाया गया है।

यहां जारी प्रेस बयान में इस बारे में जानकारी देते हुए वित्त मंत्री श्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि 115 पदों की भर्ती में होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर (एचएमओ) के 42 पद, डिस्पेंसर (होम्योपैथिक) के 72 पद और 1 क्लर्क का पद शामिल है। उन्होंने कहा कि इन 115 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया दो वर्षों में चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी।वित्त मंत्री, जो कर्मचारी मुद्दों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन भी हैं, ने कहा कि होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के साथ बैठक के दौरान इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई थी। उन्होंने बताया कि बैठक में होम्योपैथिक विभाग ने अपनी कार्यकुशलता के सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए पक्ष रखा था कि होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा विभिन्न डिस्पेंसरियों को 100 प्रतिशत क्षमता पर संचालित करने के बावजूद, विभाग में पिछले समय में केवल 22 नियमित पद ही भरे गए हैं।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर में हाई-वोल्टेज ड्रामा

जालंधर में बढ़ी सख्ती