Punjab media news : राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित किशनगढ़ के पास पौधों की नर्सरी के निकट आज तड़के दो कारों के बीच हुई भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा टीम के प्रभारी रणजीत सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत जालंधर के अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलने पर थाना आदमपुर के एसएचओ, पुलिस चौकी अलावलपुर के प्रभारी रविंदर सिंह तथा डीएसपी आदमपुर देहात राजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जांच शुरू कर दी। मृतकों की पहचान रुपिंदर सिंह (सैनिक) पुत्र सुरिंदर सिंह, हरप्रीत कौर पत्नी रुपिंदर सिंह, डेढ़ वर्षीय अर्शप्रीत सिंह पुत्र रुपिंदर सिंह तथा संतोष कौर (रुपिंदर सिंह की माता), निवासी गांव हिम्मतपुर, जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार यह परिवार हिम्मतपुर (होशियारपुर) से सचखंड श्री हज़ूर साहिब के दर्शन करने जा रहा था, लेकिन किशनगढ़ के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।दूसरी कार में सवार घायलों की पहचान अलीना खान, अब्दुल शाहिद खान, प्रवीण खान, अब्दुल फैज़ल खान और मीनाल खान के रूप में हुई है।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings