किसानों के समर्थन में आए गुरु रंधावा

Punjab media news : किसान एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं. देशभर में किसान आंदोलन चल रहा है. देशभर में जगह-जगह आंदोलन हो रहे हैं. कई सेलिब्रिटीज उनके समर्थन में सामने आए हैं. अब किसानों के समर्थन में पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा भी आ गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने सरकार के किसानों के साथ बैठकर बातचीत करने की बात लिखी है ताकि इस आंदोलन को खत्म किया जा सके. गुरु रंधावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह हर मुद्दे पर अपनी राय जाहिर करने से नहीं कतराते। अब उन्होंने किसानों को लेकर आवाज उठाई है. उनका ये पोस्ट भी खूब वायरल हो रहा है.

किसानों के समर्थन में आगे आए गुरु रंधावा
गुरु रंधावा ने पोस्ट में लिखा- ‘देश के हर घर में किसान खाना पहुंचाते हैं। उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए. हम सरकारी अधिकारियों से अनुरोध करते हैं कि कृपया किसान अधिकारियों के साथ बैठकर चर्चा करें।’ इस पोस्ट के अंत में गुरु रंधावा ने हाथ मिलाने वाली इमोजी भी पोस्ट की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Accident : जालंधर में भयानक सड़क हादसा

कमिश्नरेट पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल समेत एक को किया गिरफ्तार