फेडरल रिजर्व के ऐलान से पहले सोने ने पकड़ी रफ्तार

Punjab media news : दिल्ली के सर्राफा बाजार में लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। यह तेजी ऐसे समय पर आई है, जब अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती करने पर विचार कर रहा है। बुधवार देर रात चेयरमैन जेरोम पॉवेल द्वारा 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की संभावना जताई जा रही है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों को समर्थन मिला है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने के दाम 2,600 रुपए बढ़कर 1,24,400 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए। दो सत्रों से जारी गिरावट का यह सिलसिला यहीं थम गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,600 रुपए बढ़कर 1,23,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया। पिछली बार यह दर 1,21,200 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 1,21,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी के दामों में भी जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह 6,700 रुपए उछलकर 1,51,700 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। मंगलवार को यह 1,45,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Punjab मुख्यमंत्री भगवंत मान ने RTO दफ्तर को लगा दिया ताला!

आपका राशिफल- 30 अक्टूबर, 2025