जालंधर में पूर्व AAP हलका इंचार्ज ढल्ल BJP में शामिल

AAR KAY

Punjab media news : 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जालंधर की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी के पूर्व हलका इंचार्ज और पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ चुके दिनेश ढल्ल ने अब भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाब भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों की अगुवाई में दिनेश ढल्ल भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और भारत माता की जय के नारे लगाए.

दिनेश ढल्ल के भाजपा में शामिल होने को जालंधर उत्तर की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान वह जालंधर उत्तर के पूर्व विधायक केडी भंडारी से भी गले मिले। दिनेश ढल्ल के साथ उनके भाई भी मौजूद रहे। भाजपा में शामिल होने के बाद दिनेश ढल्ल ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया और पंजाब भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों का अभिनंदन किया।

काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है दिनेश ढल्ल

दिनेश ढल्ल का राजनीतिक सफर काफी सक्रिय और उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के साथ जुड़कर जालंधर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय तक संगठनात्मक स्तर पर काम किया। पार्टी ने उन्हें हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी भी सौंपी। इसके बाद वह विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे और उन्होंने क्षेत्र में पार्टी के पक्ष में चुनाव अभियान चलाया।

राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ दिनेश ढल्ल को पंजाब उद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी मिली। इस दौरान उन्होंने उद्योग और व्यापार से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी सक्रियता दिखाई। जालंधर की स्थानीय राजनीति में व्यापारिक और सामाजिक संपर्कों के कारण भी उनकी अपनी पहचान रही है। आम आदमी पार्टी में संगठनात्मक जिम्मेदारी से लेकर विधानसभा चुनाव लड़ने और सरकारी जिम्मेदारी संभालने तक का उनका राजनीतिक सफर अब भाजपा में नई पारी के साथ आगे बढ़ने जा रहा है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर के GS Honda शोरूम में हंगामा

70 ग्राम हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार