जालंधर के रिहायशी इलाके में Firing

Punjab media news : जालंधर के बूटा पिंड इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर घर पर गोलियां चलाई गई। जानकारी के अनुसार यहां देर रात बदमाशों द्वारा घर पर हमला किया गया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि वह देर रात घर में बच्चों के साथ सो रही थी कि पुरानी रंजिश के चलते बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके घर के बाहर आए। बदमाशों द्वारा उनके घर पर तेजधार हथियारों से हमला कर खिड़की और दरवाजे तोड़ने की कोशिश की गई। महिला का कहना है कि आरोपियों ने इस दौरान फायरिंग भी की। पुलिस द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं इस हमले के दौरान गली में खड़ी गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। पुलिस को मौके से गोलियों के 2 खोल बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही आरोपियो को काबू कर लिया जाएगा।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

आज का राशिफल 10 अगस्त, 2026

पुलिस और बदमाशों के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां