चंडीगढ़ में कारोबारी के घर ED की रेड

चंडीगढ़ में कारोबारी के घर ED की रेड

Punjab media news : चंडीगढ़ में कारोबारी के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रेड की है। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-20 स्थित एक रियल एस्टेट कारोबारी के आवास पर आज ED ने छापेमारी की। यह कार्रवाई जमीन सौदे में कथित धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के मामले में की गई। बताया जा रहा है कि टीम सुबह करीब 7 बजे कारोबारी प्रवीण कांसल उर्फ रॉकी के घर पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू की।प्रवीण कांसल जीरकपुर में विकसित किए गए एक बड़े रियल एस्टेट प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं। उन पर आरोप है कि न्यू चंडीगढ़ क्षेत्र में जमीन खरीद-फरोख्त के दौरान अपने ही बिजनेस पार्टनर के साथ धोखा किया गया। यह मामला तब सामने आया जब उनके साझेदार प्यारेलाल गर्ग ने वर्ष 2023 में विजिलेंस विभाग को शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए लगवाने के बाद जमीन का मालिकाना हक कथित तौर पर गलत तरीके से बदल दिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि भरोसे में लेकर जमीन की रजिस्ट्री दूसरे नामों पर करवा दी गई।

मामले में यह भी आरोप लगाए गए हैं कि तत्कालीन तहसीलदार की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का ट्रांसफर किया गया। शिकायत के आधार पर जांच एजेंसियां लंबे समय से मामले की पड़ताल कर रही थीं, जिसके बाद अब ED ने कार्रवाई तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, प्रॉपर्टी दस्तावेज और वित्तीय लेनदेन से जुड़े सबूत जुटाने में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि, जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो ने प्रवीण कांसल और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया। शिकायत में दावा किया गया था कि जमीन सौदे के दौरान विश्वास तोड़कर कथित रूप से गलत तरीके से संपत्ति अपने नाम करवाई गई। सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में कुछ अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद मामले को आगे बढ़ाया गया। बाद में राजस्व विभाग से जुड़ी रिपोर्ट सामने आने पर जांच एजेंसियों ने केस को फिर से सक्रिय किया और नए सिरे से कार्रवाई शुरू की। इसी क्रम में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी मामले में छानबीन तेज कर दी है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर के Petrol Pump में लगी आग

जालंधर के Petrol Pump में लगी आग