जालंधर में बंद घर से मिली ला+श

जालंधर में बंद घर से मिली ला+श

Punjab media news : जालंधर के शेर सिंह कालोनी इलाके में एक किराये के मकान के बाथरूम से तिरपाल में लिपटा हुआ एक शव बरामद हुआ। शव कई दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह गल चुका था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल और लेदर कॉम्प्लेक्स पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक शेर सिंह कालोनी स्थित दो मंजिला मकान में नीचे की मंजिल पर एक परिवार रहता है, जबकि ऊपर का हिस्सा किराये पर दिया गया था। पड़ोसी हरप्रीत सिंह ने बताया कि ऊपर रहने वाले किरायेदार पिछले तीन-चार दिनों से दिखाई नहीं दिए और कमरे पर ताला लगा हुआ था। इसी दौरान घर से तेज दुर्गंध आने लगी।

हरप्रीत का कहना था कि पहले उन्हें लगा कि कहीं आसपास कोई जानवर मर गया होगा, इसलिए उन्होंने पूरे घर में फिनाइल डालकर सफाई भी की, लेकिन बदबू लगातार बढ़ती रही। शक होने पर उन्होंने तुरंत संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पांच की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बंद कमरे का ताला खुलवाया।कमरे की तलाशी के दौरान बाथरूम के अंदर तिरपाल में लिपटा हुआ एक शव मिला। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान मौके पर नहीं हो सकी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया।

मामले की पुष्टि करते हुए एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शेर सिंह कॉलोनी स्थित एक किराये के मकान से बदबू आ रही है। जांच के दौरान घर के अंदर से एक पुराना शव बरामद हुआ है। ऐसा प्रतीत होता है कि शव कई दिन पहले का है।उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि मकान मालिक हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने उसे फोन के माध्यम से घटना की जानकारी दे दी है। उसके जालंधर पहुंचने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि मकान किस व्यक्ति को किराये पर दिया गया था और मृतक की पहचान क्या है।

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ अन्य सबूत जुटाने में लगी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों और पूरे घटनाक्रम का पता चल सकेगा सकेगा।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पिस्तौल-हेरोइन और 5 लाख की हवाला मनी सहित चार काबू

पिस्तौल-हेरोइन और 5 लाख की हवाला मनी सहित चार काबू