Punjab media news : शहर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को मंगलवार सुबह हल्की बारिश ने राहत की सांस दी है। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और धूल भरी आंधी आने की संभावना जताई गई है, जिससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।अनुमान है कि तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसी क्रम में 28-29 अप्रैल को पंजाब सहित पड़ोसी राज्यों हरियाणा आदि में ऑरेंज अलर्ट रहेगा जबकि 30 अप्रैल को यैलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान बिजली कड़ने की भी संभावना रहेगी।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings