पटियाला में अंबाला-अमृतसर रेल Track पर धमाका

Punjab media news ::सोमवार देर रात पटियाला के शंभू इलाके में रेलवे ट्रैक के पास जोरदार धमाके की सूचना मिली है। इस घटना की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शंभू-अंबाला रेल लाइन के पास से एक अज्ञात शव भी बरामद किया गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि शव का इस धमाके से कोई संबंध है या नहीं।

पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि धमाके से रेलवे ट्रैक को भी नुकसान पहुंचा है। यह घटना रात करीब 10 बजे मालगाड़ियों के लिए निर्धारित रेलवे लाइन के पास हुई। सूचना मिलते ही एसएसपी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। एसएसपी ने कहा कि यह कम तीव्रता वाला धमाका था।इसके साथ ही एक अज्ञात शव भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिला है। जब एसएसपी से पूछा गया कि क्या मृतक की मौत धमाके में हुई है, तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। सैंपल एकत्र करने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Jalandhar में बदला मौसम का मिजाज

बटाला में अंधाधुंध फायरिंग